सम्भल

Sambhal Jama Masjid Case: पत्थरबाजी और आगजनी के बीच हाथ में राइफल लेकर पहुंचे संभल एसपी 

Sambhal Jama Masjid Case: संभल में शाही जामा मस्जिद के मामले में भारी बवाल हो गया। सर्वे करने पहुंची टीम पर लोगों ने पत्थरबाजी की। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की कार्रवाई के बाद संभल में आगजनी हुई। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Nov 24, 2024
Sambhal Jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद मामले में मौके पर भारी बवाल हो गया। सर्वे के लिए पहुंची टीम पर लोगों ने पथरबाजी कर दी जिसके बाद पुलिस हालात को काबू करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। गुस्साई भीड़ ने इलाके को आग के हवाले कर दिया। 

लोगों ने की आगजनी 

उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित शाही जामा मस्जिद के रविवार को सर्वे के दौरान भारी बवाल हो गया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थिति बिगड़ गई और हिंसा फैल गई।

हाथ में राइफल लिए मौके पर पहुंचे एसपी 

इलाके में कई गाड़ियां जला दी गई। संभल के एसपी कृष्ण कुमार हाथ में राइफल लिए उस स्थान पर पहुंचे जहां शाही जामा मस्जिद में मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वेक्षण टीम पहुंची थी, जिस पर पथराव की घटना हुई थी। जामा मस्जिद के आसपास करीब 200 मीटर तक पथराव हुआ है।

क्या हैं पूरा मामला ?


उत्तर प्रदेश के काशी और मथुरा के बाद अब संभल का शाही जमा मस्जिद विवाद के घेरे में है। दावा किया जा रहा है कि ये जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर हुआ करता था जिसे बाबर में 1529 में तोड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। मस्जिद में शिवलिंग के होने का भी दावा किया जा रहा है।

भगदड के बीच हुआ सर्वे

संभल में कोर्ट के आदेश के अनुसार जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया था। मामले में आज सर्वे टीम पहुंची तो लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। भारी भगदड़ के बीच पुलिस ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराया।

Also Read
View All

अगली खबर