Hindi News / Uttar Pradesh / Sambhal / Sambhal Jama Masjid Case: सर्वे के दौरान हुआ बवाल, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, सिलसिलेवार पढ़ें पूरी घटना
Sambhal Jama Masjid Case: सर्वे के दौरान हुआ बवाल, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, सिलसिलेवार पढ़ें पूरी घटना
Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। रविवार की सुबह जब सर्वे की टीम मजीद पहुंची तो लोगों ने पुलिस और सर्वे की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ?
Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी बेकाबू हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।
सर्वे से पहले तैनात थी पुलिस ?
रविवार को होने वाले सर्वे में को सुरक्षित कराने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संभल की शाही जामा मस्जिद में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच मस्जिद का सर्वे करने के लिए एक सर्वे टीम पहुंची। जामा मस्जिद जाने वाले रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके घेर दिया था।
सर्वे के दौरान हुई पत्थरबाजी
अहले सुबह जब पुलिस की टीम डीएम और एसपी के साथ मौके पर पहुंची। सुबह-सुबह पुलिस की भीड़ देखने के बाद आसपास के विशेष समुदाय के लोग बाधक गए। उनका कहना था कि छुट्टी के दिन आखिर इतने सुबह-सुबह सर्वे क्यों हो रहा है ? कुछ ही देर में करीब एक हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए।
पुलिस ने की पत्थरबाजी रोकने की अपील
संभल में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पथराव रोकने की अपील की। पुलिस ने चिल्लाते हुए कहा, “शांत हो जाओ, पत्थरबाजी ना करो,क्यों बवाल कर रहे हो ? हम तुम्हे समझा रहे हैं, ये बिलकुल गलत बात है।”
DGP ने क्या कहा ?
यूपी पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस पथराव करने वालों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।
उत्तर प्रदेश के काशी और मथुरा के बाद अब संभल का शाही जमा मस्जिद विवाद के घेरे में है। दावा किया जा रहा है कि ये जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर हुआ करता था जिसे बाबर में 1529 में तोड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। मस्जिद में शिवलिंग के होने का भी दावा किया जा रहा है।