वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद को मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका के बाद, 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में एक सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। मस्जिद जाने वाले दो में से तीन रास्तों को बंद कर दिया गया है।