सम्भल

Sambhal Jama Masjid Case: जुम्मे की नमाज से पहले संभल एसपी और डीएम ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Sambhal Shahi Jama Masjid Case: संभल में हुई हिंसा के बाद आज जुम्मे का पहला नमाज है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये। संभल डीएम और एसपी ने एक साथ फ्लैग मार्च किया। 

less than 1 minute read
Nov 29, 2024
Sambhal Jama Majsid Case

Sambhal Shahi Jama Masjid Case: संभल के शाही जमा मस्जिद में हिंसा के बाद आज जुम्मे की पहली नमाज अदा की गई। नमाज अदायगी से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए। संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार ने शहर में एक साथ फ्लैग मार्च किया। 

डीएम ने क्या कहा ? 

संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि सभी जगह शान्ति है। हमारी बैठके भी हो चुकी हैं। प्रेस कांफ्रेंस में भी डिटेल्स बताई गई हैं। कोई समस्या नहीं है। आराम से जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। सबलोग सहयोग कर रहे हैं।

संभल एसपी ने क्या कहा ? 

संभल एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि स्थिति सामान्य है। 16 कंपनी PSC,RAF और RRF तैनात है। सभीलोग द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अदा की जाएगी। सारे पांइट्स कवर्ड हैं। सभी जगह फोर्स डेप्लॉयड है। मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी का डिप्लॉयमेंट किया गया है। शांति व्यवस्था व्याप्त है। मस्जिद कमिटी भी वालंटियर दिए हैं। उनके सहयोग से शांति तरीके से नमाज अदा की जाएगी।

मुरादाबाद रेंज के DIG ने किया दौरा 

संभल में शाही जमा मस्जिद के विवाद को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी. भी पहुंचे।

Also Read
View All

अगली खबर