
Moradabad Range DIG Muniraj G.
Sambhal Jama Masjid Case: संभल में शाही जमा मस्जिद के विवाद को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी. भी पहुंचे।
संभल पथराव के घटनास्थल पर पहुंचे मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी. ने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होगी और इसके लिए हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। पीएससी, आरएएफ भी तैनात की गई है।
DIG मुरादाबाद ने संभल में शुरू हो रही रोजमर्रा के जवान से रूबरू होने और मौजूदा हालात को समझने के लिए वहां के दुकानदारों से बातचीत। जुम्मे के नमाज को लेकर संभल में सुरक्षा के इंतजाम बड़ा दिए गए हैं। इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
शुक्रवार की नमाज के लिए नमाजियों की भीड़ से पहले यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ अन्य सुरक्षा के इंतजामों को भी पुख्ता किया गया है।
24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची थी। लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।
Updated on:
29 Nov 2024 02:47 pm
Published on:
29 Nov 2024 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
