सम्भल

Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को नहीं होगी जुम्मे की नमाज, मस्जिद ने की घोषणा

Sambhal Jama Masjid Case: संभल के शाही जामा मस्जिद मामले में मस्जिद की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रशासन के सहयोग के लिए शुक्रवार को मस्जिद ने जुम्मे की नमाज अपने घरों में करने की घोषणा की है। 

less than 1 minute read
Nov 28, 2024
Sambhal Shahi Jama Masjid

Sambhal Jama Masjid Case: संभल में हुए हिंसा के बाद हालात अब काबू में हैं। दुकानें खुल रही हैं और आम जीवन धीरे-धीरे शुरू हो रह है। पिछले जुम्मे के नमाज को हुए सर्वे के बाद हुई हिंसा और उसके बाद शुक्रवार को पहला जुम्मे का नमाज है। 

मस्जिद ने क्या कहा ? 

शाही जामा मस्जिद से एक घोषणा की गई जिसमें लोगों से घर पर शुक्रवार की नमाज (जुम्मा नमाज) अदा करने और प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया। जनता को बिना किसी डर के अपनी दुकानें खोलने और यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि कोई अप्रिय घटना न हो, सभी को अपनी नियमित गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

सर्वे के दौरान हुआ पथराव 

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस पर अराजक तत्वों ने पथराव किया था। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था। अब मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 

क्या हैं पूरा मामला ? 

उत्तर प्रदेश के काशी और मथुरा के बाद अब संभल का शाही जमा मस्जिद विवाद के घेरे में है। दावा किया जा रहा है कि ये जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर हुआ करता था जिसे बाबर में 1529 में तोड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। मस्जिद में शिवलिंग के होने का भी दावा किया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर