सम्भल

संभल की जामा मस्जिद हरिहर मंदिर विवाद! कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब 28 अगस्त को होगी अगली पेशी

Sambhal Jama Masjid News: संभल की शाही जामा मस्जिद-श्रीहरिहर मंदिर विवाद की सुनवाई फिर टल गई है। मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, जबकि हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई। अब अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।
2 min read
Aug 21, 2025
sambhal jama masjid harihar mandir dispute court hearing violence update
संभल की जामा मस्जिद हरिहर मंदिर विवाद! Image Source - Social Media 'X'

Sambhal Jama Masjid Harihar Mandir News: संभल का बहुचर्चित जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद एक बार फिर कोर्ट में अटक गया है। मस्जिद कमेटी ने लिखित जवाब दाखिल न करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, जबकि हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई। अब अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

बता दें कि गुरुवार को चंदौसी सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट में शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर विवाद की सुनवाई हुई। न्यायाधीश आदित्य कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 28 अगस्त निर्धारित की।

मस्जिद कमेटी ने दिया सुप्रीम कोर्ट का हवाला

मस्जिद कमेटी की ओर से अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पेश किया। उन्होंने दलील दी कि “अश्वनी कुमार बनाम भारत संघ” केस में सर्वोच्च न्यायालय ने वरशिप एक्ट से जुड़े मामलों पर रोक लगा दी है। ऐसे में यह विवाद स्थानीय अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

हिंदू पक्ष ने जताई आपत्ति

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने अदालत में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विपक्षी संख्या-6 को अपना WS और ऑर्डर 12 रूल 5 की एप्लिकेशन दाखिल करनी थी, जिस पर हमें ऑब्जेक्शन देना था। लेकिन मस्जिद कमेटी ने ऐसा न करके नया प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है। इस वजह से सुनवाई अब 28 अगस्त तक टल गई है।

नवंबर 2024 में भड़की थी हिंसा

यह विवाद तब सुर्खियों में आया जब 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने दावा किया कि शाही जामा मस्जिद वास्तव में श्रीहरिहर मंदिर है। उसी दिन शाम को मस्जिद का पहला सर्वे हुआ और 24 नवंबर को दूसरा चरण। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद परिसर के बाहर जमा हो गए और देखते ही देखते पथराव व फायरिंग शुरू हो गई।

चार मौतें, कई वाहन जले

इस बवाल में चार लोगों की मौत हुई और कई वाहन आग के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हत्यारोपियों, तीन महिलाओं और इंतजामिया मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट समेत कुल 96 आरोपियों को जेल भेज दिया। इसके बाद से इलाके में तनाव बरकरार है और पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है।

Updated on:
21 Aug 2025 03:15 pm
Published on:
21 Aug 2025 03:15 pm