सम्भल

UP Crime: संभल का उस्मान पाकिस्तान में अरेस्ट, दंगों वाले दीपा सराय इलाके से है कनेक्शन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान को पाकिस्तान में अरेस्ट किया गया है। वह 2013 से लापता था। स्थानीय पुलिस उसके पाकिस्तान पहुंचने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025
UP Crime: संभल का उस्मान पाकिस्तान में अरेस्ट..

UP Crime News In Hindi: संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान को पाकिस्तान में अरेस्ट किया गया है। खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि उसका संबंध किसी आतंकी संगठन से हो सकता है। यह गिरफ्तारी पिछले वर्ष 2024 में की गई थी लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी भारत को अब भेजी है। मंत्रालय ने संभल पुलिस को इसका सत्यापन करने को कहा है। सत्यापन में यह भी स्पष्ट हो गया है।

दिल्ली कहकर घर से गया था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान 2013 से लापता था। हालांकि इसकी जानकारी संभल जिले के खुफिया विभाग को नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुट गई है कि उस्मान पाकिस्तान तक कैसे पहुंचा। परिजनों के द्वारा जो जानकारी दी गई है उसमें बताया है कि मोहम्मद उस्मान दिल्ली कहकर घर से गया था लेकिन उसके बाद कभी नहीं लौटा।

पुलिस को इस बात का शक

मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में किस तरह पहुंचा। इसकी भी जानकारी नहीं है। जेल में बंद होने के बाद गिरफ्तारी की बात पता चली। मालूम हो दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू वर्ष 2019 में अमेरिका और अफगानिस्तान के संयुक्त हमले में मारा गया था। वह अलकायदा से जुड़ा था और 1992 के बाद से लापता हुआ था। पुलिस को शक है कि यह उसी ग्रुप के साथ तो जुड़ा नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दीपा सराय से 1992 के बाद 10 से 12 युवा लापता हुए थे। उसमें ज्यादातर के पाकिस्तान में होने की पुष्टि देश की कई बड़ी खुफिया एजेंसियां कर चुकी हैं।

Updated on:
15 Feb 2025 06:49 pm
Published on:
15 Feb 2025 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर