सम्भल

‘अहिर अगर पानी में ना रही तो कहां रही’ BJP विधायक ने अखिलेश यादव को कहा-राम के साथ लें सत्य का नाम

UP Politics: बीजेपी की महिला विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम के साथ सत्य का नाम भी लेना चाहिए।
less than 1 minute read
Sep 03, 2025
UP Politics
BJP महिला विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि पहले अखिलेश यादव टोटिंया वापिस करें।

विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा,'' अखिलेश यादव ये बताएं कि मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तो टोटियां कहां चली गईं थी? अभी तक टोटियां वापिस मिली नहीं हैं। सरकारी टोटियां हैं। पहले अखिलेश यादव वह टोटियां वापिस करवा दें.'' बीजेपी सरकार के हर डिपार्टमेंट में बेहतर काम करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा, '' अयोध्या का नाम उन लोगों को नहीं लेना चाहिए जो रामलला के चरण छूने तक नहीं पहुंचे। क्योंकि उनका मुट्ठी भर वोट यहां से वहां सरक जाएगा। ''

राम के साथ लेना चाहिए सत्य का नाम: केतकी सिंह

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केतकी सिंह ने कहा कि जब वह नेता प्रतिपक्ष हुआ करते थे तब बांसडीह की जनता पानी में डूबा करती थी। तब वह बयान देते थे अहिर अगर पानी में ना रही तो कहां रही। उन्होंने कहा कि जितनी उनकी (अखिलेश यादव) उम्र बची है अब उन्हें राम के साथ सत्य का ना भी ले लेना चाहिए।''

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह के 'नल चोर' वाले विवादित बयान के विरोध में लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया। हाथों में पानी के नल लिए प्रदर्शनकारियों ने विधायक केतकी सिंह के आवास का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के कारण प्रदर्शन जारी रहा।

Published on:
03 Sept 2025 01:10 pm