सम्भल

पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर तेजाब…, संभल में दिल दहला देने वाली घटना

यूपी के संभल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया और फिर खुद तेजाब...
less than 1 minute read
May 23, 2025
Sambhal, Sambhal police, sambhal crime, up crime, up police
संभल में घरेलू विवाद ने ली हिंसक रूप। पुलिस में पहुंचाा मामला। फोटो सोर्स: ;यूपी पुलिस

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी ने भयानक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई पत्नी ने पहले अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि बुधवार रात घर में पत्नी और पति के बीच जोरदार कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने अपने घर में रखा तेजाब पीकर खुद को भी घायल कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को तुरंत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 साल पहले हुई थी शादी

अस्पताल में भर्ती महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं और शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्नी द्वारा पति का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की जानकारी मिली है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
23 May 2025 09:11 am
Published on:
23 May 2025 09:09 am