सम्भल

Sambhal News: संभल बवाल में महिलाओं ने किया था पथराव, निशाने पर थे SP-DM और DIG, पुलिस ने किए कई खुलासे

Sambhal News: यूपी के संभल हिंसा (Sambhal Violence) में DIG, DM और SP को निशाना बनाकर महिलाओं समेत उपद्रवियों ने पथराव किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Nov 27, 2024
Women had pelted stones during the Sambhal riots
Sambhal News: संभल बवाल में महिलाओं ने किया था पथराव..

Sambhal News Today: संभल हिंसा (Sambhal Violence) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। PRO और दो सिपाहियों पर हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे DIG, DM और SP पर सबसे पहले महिलाओं ने पथराव किया था। इसके बाद अन्य उपद्रवियों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर गायब

यह जानकारी अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताई। उन्होंने कहा कि हिंदूपुरा खेड़ा में जब वह फोर्स के साथ पहुंचे थे तो 3 महिलाओं ने छतों से पुलिस पर पथराव किया। इसके अलावा अन्य लोग भी छतों से पथराव कर रहे थे। इसलिए 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। SP ने बताया कि कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी नहीं मिली है।

उपद्रवियों की कराई जा रही पहचान

संभल SP ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो जारी किए गए हैं। जिसमे 5 वीडियो ड्रोन कैमरे, 3 कैमरे और 3 सीसीटीवी कैमरों के वीडियो हैं। इसमें उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद उपद्रवियों के चेहरे साफ भी दिखाई दे रहे हैं। SP ने बताया कि सभी चेहरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हिंसा से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से पूरी आशंका है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है।

Updated on:
27 Nov 2024 07:35 pm
Published on:
27 Nov 2024 07:35 pm