संत कबीर नगर

संतकबीर नगर जिले में पुलिस 28 सबइंस्पेक्टर समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, महकमे में हड़कंप

संतकबीर नगर जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने सख्त आदेश दिया है कि नई तैनाती स्थल पर जल्द तैनात हों।

less than 1 minute read
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, SP संदीप कुमार मीणा

संत कबीर नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने 28 सब इंस्पेक्टर सहित कुल 106 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इन तबादलों में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया है।जारी की गई सूची के अनुसार, कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक थाने से दूसरे थाने या चौकी प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें

अब बूढों पर भी छाया रीलबाजी का नशा, महाराजगंज में बुजुर्ग मौलाना का बाइक पर खतरनाक स्टंट

106 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए

उदाहरण के तौर पर, उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद को कारागार चौकी प्रभारी से गौला चौकी प्रभारी बनाया गया है, और जय हिन्द भारती को पुलिस लाइन से जिला कारागार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह, अजीत प्रताप सिंह को मुखलिसपुर चौकी प्रभारी से दुधारा थाना भेजा गया है। कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से बेलहरकला, मेंहदावल, धनघटा और महिला थाना जैसे विभिन्न थानों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे पुलिसिंग को धार मिले।

पुलिसकर्मियों को सिखाए गए तनाव प्रबंधन के गुण

संतकबीरनगर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में योग एवं हार्ट फुलनेस मेडिटेशन सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस कर्मियों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाएं गए। विशेषज्ञ प्रशिक्षक योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय द्वारा सत्र का संचालन किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, श्वांस-प्रश्वास तकनीकों एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। जिससे तनाव मुक्ति एवं मानसिक एकाग्रता विकसित हो सकें। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है

ये भी पढ़ें

अमरोहा में मनपसंद गाना नहीं बजा तो दोस्तों ने दूल्हे को कूटा, निकाह छोड़ SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

Published on:
06 Apr 2026 03:59 pm
Also Read
View All