संत कबीर नगर

बाजार दिखाने के बहाने बाहरी व्यापारियों से करते थे ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार…इन चीजों की हुई बरामदगी

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बालेश्वरगंज निवासी देवेंद्र कुमार भारती ने बताया कि वह अपने पुत्र आशुतोष गोस्वामी और साथी अवनीश सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना नवाबगंज के साथ 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे खरीदारी करने खलीलाबाद आए थे।

2 min read
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

संतकबीरनगर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों का मुख्य काम था कि बाहर से आए व्यापारियों को झांसे में लेकर उन्हें बाजार दिखाने की बात कर साथियों संग लूट को अंजाम देते थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बीते दिनों हुई दो लाख की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 56 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट वीडीआई कार और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर मो. इरफान की हत्या: फरार दो भाइयों में से एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ASP ने ठगी की घटना का खुलासा किया, इनकी हुई गिरफ्तारी

ASP सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे और क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह की टीम ने 24 अप्रैल 2026 को ग्राम बयारा क्षेत्र में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी निवासी कमोखर (थाना मुंडेरवा, बस्ती), पिंटू निवासी पारा हरिगोविंद (थाना धनघटा), रामबहादुर शर्मा निवासी दुधरा और रामनयन यादव निवासी गौरापार (दोनों कोतवाली खलीलाबाद) के रूप में हुई है।

गोंडा जिले से आए पीड़ित को ठगों ने बाजार दिखाने के बहाने लूट लिया

पुलिस ने जब पूछताछ की तब सामने आया कि आरोपी बाहरी लोगों को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। 22 अप्रैल 2026 को गोंडा जिले के वालेश्वरगंज निवासी देवेंद्र कुमार भारती अपने पुत्र और परिचित के साथ शादी के कपड़े खरीदने खलीलाबाद आए थे। नेदुला चौराहे पर एक युवक ने खुद को स्थानीय बताकर उन्हें बाजार दिखाने का झांसा दिया और उनकी गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद वह उन्हें तहसील के पास वन विभाग कार्यालय के निकट ले गया। खरीदारी कराने के बहाने उसने पीड़ित का बैग अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें 2 लाख रुपये नकद थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए स्विफ्ट कार सवार उसके साथी मौके पर पहुंचे और सभी आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से कई कड़ियों को जोड़कर ठगों के गिरोह का कार्डफाश किया।

ये भी पढ़ें

दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को बीच सड़क पर प्रेमी ने रोका… कार के अंदर से खींचते हुए बोला-यह मेरी गर्लफ्रेंड
Published on:
24 Apr 2026 10:21 pm
Also Read
View All