संत कबीर नगर

ब्लॉक मुख्यालय पर तड़तड़ाई गोलियां, प्रधान पुत्र को हमलावरों ने दौड़ा कर मारी गोली…ब्लॉक परिसर में दहशत

संतकबीर नगर जिले में आज उस दबंगों ने एक प्रधान पुत्र को गोली मार दिया, गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
less than 1 minute read
Up news, up police, sant kabir nagar
फोटो सोर्स: पत्रिका, संतकबीर नगर में बदमाशों ने प्रधान पुत्र को मारी गोली

बुधवार शाम संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बघौली ब्लॉक मुख्यालय पर करैली गांव के प्रधान के बेटे को दबंगों ने दौड़ाकर गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की घटना से आसपास हड़कंप मच गया जब तक भीड़ जुटती तब तक हमलावर फरार हो गए। आनन फानन में सूचना ओर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां इसका इलाज जारी है। इस घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान के बेटे पर पर हमलावरों ने की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम करैली के प्रधान विद्याधर यादव के बेटे देवेंद्र यादव बुधवार शाम करीब छह बजे ब्लॉक तिघरा में पंचायत से संबंधित कार्य से पहुंचे थे। तभी बंटी पाठक, अनुराग और दो अन्य अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर खुलेआम पीटते हुए उन पर पिस्टल से फायर कर दिया, भागते हुए हमलावरों ने हवाई फायर भी किया जिससे पूरे ब्लॉक परिसर में दहशत फैल गई। घायल देवेंद्र ने बताया कि ल शोर सुनकर उनके चाचा विजय यादव बचाव के लिए दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया।सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
16 Jul 2025 11:39 pm
Published on:
16 Jul 2025 11:39 pm