संत कबीर नगर

यूपी के इस जिले में बनेंगे दस स्थाई हैलीपेड, रुकेगी धन की बर्बादी…शासन और प्रशासन के कार्यों में आयेगी तेजी

संतकबीरनगर जिले को बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है, जिले के सभी ब्लॉक में एक स्थाई हैलीपेड बनने जा रहा है। मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग कर भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बनेंगे स्थाई हैलीपेड

संतकबीरनगर जिले में शासन के निर्देश पर प्रशासनिक गतिविधियों को सरल बनाने के लिए जिले में कुल 10 स्थायी हेलीपैड बनाने की मंजूरी दे दी गई है। ये हेलीपैड जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर निर्मित किए जाएंगे। बता दें कि मौजूदा समय में जिले में एक भी स्थाई हेलीपैड नहीं है। मंत्रियों या उच्च अधिकारियों के दौरों के समय अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें

मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में दो दिन बारिश–आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी,40 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मुख्य सचिव ने भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश

जब कार्य खत्म हो जाता तो उनके लौटने के बाद अस्थाई हैलीपेड बेकार हो जाते हैं। इससे हर बार सरकारी धन की बर्बादी होती है। एक हेलीपैड के निर्माण पर लगभग 30 से 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।

स्थाई हैलीपेड का निर्माण कंकरीट से होगा, बनेगा एप्रोच रोड

मुख्य सचिव के निर्देश इसी क्रम में DM आलोक कुमार ने सभी SDM को अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्र भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अब स्थानों का निर्धारण हो गया है। PWD के अभियंताओं के अनुसार, हेलीपैड का निर्माण कंकरीट से किया जाएगा, जिससे उनका उपयोग लंबे समय तक हो सके। इसके बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इन हेलीपैड से मुख्य सड़क एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी।

आलोक कुमार, DM संतकबीर नगर

DM आलोक कुमार ने बताया कि स्थायी हेलीपैड बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और बार-बार अस्थायी हेलीपैड बनाने से होने वाली धन की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही भूमि चिन्हित कर शासन को भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद में कुमार विश्वास का बयान: शंकराचार्य विवाद पर बोले- मर्यादा और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Published on:
27 Jan 2026 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर