संत कबीर नगर

तीन थानों की बीट व्यवस्था की समीक्षा किए पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद, बेलहरकला व मेंहदावल के आरक्षियों की बीट बुक का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: X, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना

सोमवार को पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद, बेलहरकला और मेंहदावल थानों की बीट की समीक्षा किए। इस दौरान उन्होंने बीट बुक का गहन निरीक्षण किया और उसमें दर्ज सूचनाओं, शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने पांच बीट अधिकारियों को बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में धमाका: मेरठ-बिजनौर-शामली-सहारनपुर में हाईअलर्ट; बस-रेलवे स्टेशन से होटल तक अलर्ट मोड

जनता से लगातार संपर्क में रहें बीट अधिकारी, लापरवाही पर होगा सख्त एक्शन

इनमें कोतवाली खलीलाबाद के कांस्टेबल शिवम यादव और कांस्टेबल अरविंद तिवारी, थाना बेलहरकला के कांस्टेबल रामभूषण पटेल और कांस्टेबल अमन कुमार, तथा थाना मेंहदावल के कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं। बीट अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखें। साथ ही, जनता से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने बीट बुक में प्रत्येक सूचना को नियमित रूप से अद्यतन करने और क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाने का भी आदेश दिया, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कारवाई होगी।

ये भी पढ़ें

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: 27 हजार लीटर ENA घोटाले में सहायक आबकारी आयुक्त बर्खास्त

Published on:
10 Nov 2025 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर