संत कबीर नगर

शब-ए-बरात पर्व पर न हो कोई हुड़दंग, स्टंट करने वाले बाइकर्स गैंग पर करें कड़ी कारवाई

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शब-ए-बरात पर्व पर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों के साथ गूगल मीट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: पत्रिका, SP संतकबीरनगर

शब-ए-बरात पर्व के मद्देनजर SP संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की। उन्होंने 3 और 4 फरवरी की मध्य रात्रि को गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी CO, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, LIU प्रभारी, DCRB प्रभारी, डायल 112 प्रभारी और RI लाइन्स सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी के करीबी भाजपा नेता पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…हालत गंभीर, भारी फोर्स तैनात

SP ने मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना था। गोष्ठी के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने शब-ए-बरात के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

इन निर्देशों में संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाना, ट्रैफिक कंट्रोल, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करना शामिल था। SP ने शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी संवेदनशील स्थलों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।

पैदल गश्त तेज की जाए, हुड़दंगियों पर करें कड़ी कारवाई

SP ने पैदल गश्त तेज करने के आदेश भी दिए गए, ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए जिससे कि आम जनता को कोई दिक्कत न हो। SP ने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर 24×7 रखें नजर

सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं है। मीडिया सेल लगातार एक्टिव रहे। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह फैलाने वालों को तुरंत चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी 'शांति समिति' की बैठकें आयोजित कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए

ये भी पढ़ें

बलिया में भारी बवाल…ग्रामीणों के पथराव से बुलडोजर का शीशा टूटा, PAC ने दागे आंसू गैसे के गोले

Published on:
04 Feb 2026 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर