17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतकबीर नगर जिले के 57 पुलिसकर्मी ‘कॉप आफ द मंथ’ चुने गए, SP ने किया सम्मानित

SP ने मासिक अपराध गोष्ठी में ट्रैफिक, साइबर अपराध और महिला अपराध सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की, इसके साथ ही जिले में हुई आपराधिक घटनाओं, दर्ज मुकदमों और लंबित विवेचनाओं के समय से निस्तारण का निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, sant Kabir nagar

फोटो सोर्स: X, SP संतकबीर नगर

संतकबीरनगर में SP संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ASP सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान जिले के विभिन्न थानों और ब्रांच से आए पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मासिक अपराध गोष्ठी में सभी अभियानों की हुई समीक्षा

SP ने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिले के शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कारवाई करने का निर्देश दिया।

"ऑपरेशन कनविक्शन" पर विशेष बल

मासिक गोष्ठी में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने पर विशेष बल दिया गया।

जिले में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जन शिकायतों के निस्तारण, अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

"ऑपरेशन त्रिनेत्र" की समीक्षा

'ऑपरेशन त्रिनेत्र' अभियान के तहत थाना क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों और गांवों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए लोगों से समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

57 पुलिसकर्मी 'कॉम्प ऑफ द मंथ' चुने गए

कार्यक्रम के दौरान, जिले के विभिन्न थानों, कार्यालयों और इकाइयों में तैनात 57 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 'कॉम्प ऑफ द मंथ' चुना गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गोष्ठी में जिले के सभी CO, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग