संत कबीर नगर

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत, अनियंत्रित डीसीएम डिवाइडर पार कर कार को मारी भीषण टक्कर

सोमवार भोर में चार बजे के करीब रसूलाबाद स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक डीसीएम और वैगनआर कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

2 min read
फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में दो पत्रकारों की मौत

संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पत्रकारों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग कार से लखनऊ से कुशीनगर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें

SBI हेल्थ इंश्योरेंस से ठगी, मरीजों को बिना एडमिट किए फर्जी बीमा क्लेम जमा कराने का पर्दाफाश

पब्लिक ने कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारो लोग कार में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 2 का इलाज चल रहा है।

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर कार को मारा भीषण टक्कर

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें कुशीनगर के चार पत्रकारों धनंजय पाण्डेय पुत्र उमाकांत पांडेय, शंभू मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा, रमन कुमार पुत्र मुन्नीलाल, सुदेश मिश्रा पुत्र हंसराज मिश्रा शामिल होने गए थे।

सोमवार सुबह चारो वापस लौट रहे थे। गाड़ी धनंजय चला रहे थे, इसी बीच खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास अचानक अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ गई। यहां कुशीनगर की तरफ जा रही कार से सीधी टक्कर हो गई।

दो पत्रकारों की मौके पर ही मौत, दो अन्य गम्भीर

टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सीट में फंस गया, आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल संतकबीर नगर भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ने धनंजय पाण्डेय और शंभू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमन और सुदेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

नोएडा से सिलिंडर लेने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, इकलौते चिराग को खोकर सदमे में परिजन

Published on:
16 Mar 2026 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर