16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा से सिलिंडर लेने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, इकलौते चिराग को खोकर सदमे में परिजन

Sambhal Bike Accident: यूपी के संभल में बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Mar 16, 2026

up noida sambhal bike accident three deaths

नोएडा से सिलिंडर लेने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत..

UP Noida Bike Accident: यूपी के संभल जिले में बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने गांव वालों और परिवार वालों को स्तब्ध कर दिया। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मंडनपुर गांव के सत्यवीर (20) और गजेंद्र (18) तथा स्कूटी सवार मिर्जापुर कुरैशियान निवासी सैफ (18) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में गम और हाहाकार मच गया।

नोएडा से घर सिलिंडर लेने जा रहे थे युवक

मृतक सत्यवीर के पिता महेश ने बताया कि सत्यवीर और गजेंद्र नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वहां रसोई गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। इसलिए दोनों बाइक पर सवार होकर गांव मंडनपुर अपने घर सिलिंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान बहजोई क्षेत्र के पास उनकी बाइक स्कूटी से टकरा गई और हादसे में दोनों की जान चली गई।

स्कूटी सवार भी नहीं बचे

हादसे में स्कूटी सवार सैफ की भी मौत हो गई। स्कूटी पर सवार फतेहखान और आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सत्यवीर के पिता महेश ने बेटे की मौत का विवरण साझा करते हुए बताया कि वह उनके इकलौते बेटे थे। परिवार में बड़ी बेटी विनीता की शादी हो चुकी थी, जबकि छोटी बेटी रचना अभी स्कूल में पढ़ती है। सत्यवीर की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

सत्यवीर की शादी अधूरी रह गई

महेश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सत्यवीर की शादी जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर के परिवार के साथ तय हो रही थी। अब उनके इकलौते बेटे की अचानक मौत से शादी का सपना अधूरा रह गया।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की

सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और थाना प्रभारी संत कुमार मय पुलिस टीम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस का कहना है कि हादसे की पूरी जांच जारी है और घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सीएचसी में भीड़ पर काबू

हादसे के बाद मृतकों और घायलों को देखने के लिए परिजन और ग्रामीण सीएचसी बहजोई में उमड़ पड़े। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को सीएचसी के गेट बंद कर भीड़ पर नियंत्रण करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह जांच में सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।