संत कबीर नगर

चाची को दरिंदे भतीजे ने बनाया हवस का शिकार, मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा

UP Crime News: यूपी के संतकबीरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें भतीजे ने घर में अकेली चाची के साथ रेप कर दिया। वहीं आरोपी की 7 मई को शादी होने वाली थी। यहां पढ़े पूरी खबर...
2 min read
UP Crime News, Sant Kabir Nagar Crime, संतकबीरनगर समाचार, Rape Case in Sant Kabir Nagar
Shocking Crime By Nephew | (फोटो सोर्स- gemini)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 19 साल के भतीजे ने अपनी ही चाची को हवस का शिकार बना डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक की 7 मई को शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम देकर पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पीड़ित महिला ने शनिवार को अपने पति के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घर में अकेली थी चाची

पीड़िता के अनुसार, घटना 25 फरवरी को दोपहर सवा बारह बजे के आसपास की है। उस समय महिला अपने घर पर अकेली थी और उसका पति काम के सिलसिले में गोरखपुर में गया हुआ था। इसी दौरान मौका देखकर गांव का ही रहने वाला उसका भतीजा दबे पांव घर में घुस आया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया।

विरोध करने पर दी बच्चे को मारने की धमकी

जब पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की और विरोध जताया, तो आरोपी युवक ने उसे बहुत गंदी- गंदी गालियां देने लगा। आरोपी ने महिला को डराते हुए कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे और उसके मासूम बच्चे को जान से मार देगा। तब घर से आती आवाजें सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, तो आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला।

शादी की तैयारियों के बीच वारदात से दहशत

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक की 7 मई को शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उसकी इस काली करतूत ने खुशियों के माहौल को मातम और बदनामी में बदल दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
05 Apr 2026 06:19 pm
Published on:
05 Apr 2026 06:19 pm