सतना

नवरात्रि में ‘मैहर स्टेशन’ पर होगा 118 ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें List

MP News: नवरात्रि मेला देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर अतिरिक्त व्यवस्था की है।

2 min read
Sep 22, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: शारदीय नवरात्रि आज से आरंभ हो गए हैं। जिलेभर में मां के पंडाल सजकर तैयार हैं। आज शुभ मुहूर्त में जगत जननी के विराजने के साथ ही शक्ति भक्ति का उत्सव शुरू हो गया। सुविख्यात मां शारदा का शक्तिपीठ दरबार पूरी तरह सजा है। मां के दर्शन को आतुर श्रद्धालुओं का रविवार देर रात से ही आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 10 दिवसीय मेले में इस बार 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों के लिए फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अब मैहर रेलवे स्टेशन पर 30 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

डेढ़ साल के बच्चे की आंख में घुस गई ‘चार्जर पिन’, डॉक्टर बने ‘भगवान’

कुल 118 गाड़ियों का स्टॉपेज रहेगा

मैहर मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर स्थित होने से देशभर के हर हिस्से से आने वाली ट्रेनों का यहां ठहराव होता है। वर्तमान में मैहर रेलवे स्टेशन पर 44 जोड़ी ट्रेनों का नियमित स्टॉपेज है। नवरात्रि मेला देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर अतिरिक्त व्यवस्था की है। इस दौरान 15 जोड़ी यानी 30 ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। ये सभी ट्रेनें पांच मिनट के लिए रुकेंगी। अस्थायी ठहराव के साथ मैहर में कुल 118 गाड़ियों का स्टॉपेज रहेगा, जिससे आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधाएं भी शुरू की हैं।

यहां 8 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, 3 सामान्य टिकट काउंटर और एक अलग से रिजर्वेशन काउंटर खोला गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में दो बड़े टेंट लगाकर पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

इन 30 ट्रेनों का रहेगा 5 मिनट हाल्ट

एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस, श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, धनबाद- कोल्हापुर एक्सप्रेस, एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस, रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस, दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस, नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, पटना-पूर्णा एक्सप्रेस, एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-एलटीटी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस, रांची-लोकमान्य एलटीटी, बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस, पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, पुणे-बनारस एक्सप्रेस, बनारस-पुणे एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, गुवाहाटी-एलटीटी सूरत-छपरा एक्सप्रेस व छपरा-सूरत एक्सप्रेस।

ये भी पढ़ें

90% तक ठीक हो सकता है कैंसर, AIIMS डॉक्टरों ने किया दावा

Published on:
22 Sept 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर