
MP News: शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान रेलवे पंद्रह दिन के लिए 15 जोड़ी यानी 30 प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थाई ठहराव देगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान जिन ट्रेनों को स्टॉपेज दिया गया था, उन्हीं ट्रेनों को रोका जाएगा। मैहर में अभी 24 घंटे में 88 ट्रेनों का ठहराव है। स्पेशल ट्रेनों के चलने से रुकने वाली ट्रेनों की संख्या 118 पहुंच जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस, दुर्ग-नवतनवा, पुणे-गोरखपुर, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, एलटीटी-अयोध्या कैंट, एलटीटी-रांची, बांद्रा टर्मिनस-पटना, पुणे-बनारस, एलटीटी-गुवाहाटी च सूरत-छपरा एक्सप्रेस को मैहर में अस्थाई ठहराव मिलेगा।
दुर्गा पूजा, दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर-पुणे के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन पुणे से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:10 बजे इटारसी, 9:55 बजे जबलपुर और दोपहर 12:30 बजे सतना पहुंचेगी। ट्रेन तीसरे दिन रात 2 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल 27 सितम्बर से 2 दिसम्बर तक प्रतिदिन दानापुर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी 12:55 बजे, सतना 8:25 बजे रात, जबलपुर 10:55 बजे रात, इटारसी 2:35 बजे रात होते हुए दूसरे दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन संख्या 01143 25 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन चलेगी। यह सुबह 10:30 बजे एलटीटी से रवाना होकर रात 8:55 बजे इटारसी, अगले दिन 3:40 बजे जबलपुर, 6:45 बजे सतना पहुंचते हुए शाम 6:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इसी तरह 01144 (दानापुर-एलटीटी) 26 सितम्बर से 1 दिसम्बर तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी।