21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैहर में फिर आया जानलेवा वायरस, एक मासूम की मौत, कई हुए संक्रमित

Virus in Maihar- पन्ना से पहुंचा वायरस, मैहर के अजमाइन में छह बच्चे संक्रमित, स्वास्थ्य अधिकारी हुए सतर्क

2 min read
Google source verification

सतना

image

deepak deewan

Jun 21, 2026

Innocent child dies of deadly measles virus in Maihar

Innocent child dies of deadly measles virus in Maihar- Demo Pic

Maihar Measles Virus -एमपी के मैहर जिले में एक बार फिर जानलेवा वायरस सक्रिय हो गया है। इससे जहां एक मासूम की मौत हो गई है वहीं कई अन्य संक्रमित हैं। मैहर Maihar में मीजल्स (खसरा) का वायरस Measles Virus सक्रिय है। जिले के ग्राम अजमाइन संक्रमण का दायरा बढ़ गया है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। यहां के छह बच्चों में मीजल्स (खसरा) के संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन साल के उमंग पटेल की इससे मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संक्रमण की श्रृंखला तोडऩे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने विशेष नियंत्रण गतिविधियां शुरू की हैं। मैहर जिला कलेक्टर को भी रिपोर्ट भेजी गई है। अजमाइन में मीजल्स का संक्रमण पन्ना से आने का दावा किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल ने प्रतिवेदन में यह बात कही है।

6 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव

अजमाइन गांव में बीते कुछ दिन से अलग-अलग घरों में कुछ बच्चों को दाने निकले। इस समस्या के साथ ही उन्हें बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए नमूने भेजे तो 6 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष के बच्चे शामिल हैं।

गांव के उमंग पटेल को 6 जून को बुखार आया था। दूसरे दिन उसके शरीर पर दाने उभर आए। 8 जून को उल्टी-दस्त होने के साथ ही उमंग की तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन उसे कटनी के कैमोर स्थित निजी अस्पताल ले गए। 11 जून को उमंग की तबीयत और बिगड़ गई। परिजन सिविल अस्पताल मैहर लेकर आ रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तब मीजल्स पॉजटिव की रिपोर्ट आई।

मई से मीजल्स की दस्तक

सतना में मई से मीजल्स के मरीज सामने आने लगे थे। एक बच्चे की मौत पूर्व में हो चुकी है। मई में एक झटके में 15 दिन के भीतर पांच पॉजटिव मरीज सामने आए। इसके बाद सतना नगर निगम क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर व अन्य मोहल्ले में सात मामले सामने आए थे। अब छह केस मैहर के गांव में मिले।

दावा- पन्ना से आया वायरस

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल ने प्रतिवेदन में दावा किया है कि मीजल्स का संक्रमण अजमाइन में संभवत: पन्ना से आया है। पीयूष पटेल और प्रद्युम पटेल पिता के साथ पन्ना में रहते थे। बीमार होने के बाद अजमाइन में रिश्तेदारों के यहां आए। इसके बाद उसी मोहल्ले में दूसरे परिवारों में भी मीजल्स का संक्रमण फैल गया। एक बच्चे की मौत हो गई।