24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेब में सुसाइड नोट लेकर परीक्षा देने पहुंचा युवक, मैहर में एग्जाम हॉल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Vipin Mishra Suicide Case: जहर खाकर, जेब में सुसाइड नोट रखकर परीक्षा देने पहुंचा था युवक, सुसाइड नोट में चार लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार।
2 min read
Google source verification
satna

Vipin Mishra Reaches Exam With Suicide Note in Pocket, मृतक विपिन मिश्रा की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)

Satna Vipin Mishra Suicide Case: मध्यप्रदेश के सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी एक युवक की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक जहर खाकर परीक्षा देने के लिए पहुंचा और एग्जाम हॉल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए चार लोगों के नाम लिखकर उन्हें मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

परीक्षा के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विपिन मिश्रा मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शिक्षक थे, ट्यूशन भी पढ़ाते थे

बताया गया है कि विपिन मिश्रा गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वे घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। पुलिस को विपिन की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें शारदा प्रसाद मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, शुभम तिवारी और ऋषभ मिश्रा के नाम का उल्लेख किया गया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रताड़ना के आरोप

सुसाइड नोट में लिखा है- 'मैं विपिन मिश्रा अपनी जिंदगी को समाप्त करने जा रहा हूं। मैं निर्दोष हूं और मुझे गांव के लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। मेरे साथ मारपीट भी की है। शारदा प्रसाद मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, शुभम तिवारी और ऋषभ मिश्रा ये चार लोग मेरे गांव के हैं, जो मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने भी आरोप लगाते हुए बताया है कि- दो दिन पहले गांव के कुछ लोग देर रात विपिन को घर से अपने साथ ले गए थे और उसके साथ मारपीट की थी। परिवार का कहना है कि एक महिला से जुड़े विवाद को लेकर कुछ लोग लगातार उसे परेशान कर रहे थे और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे। परिजनों के अनुसार मोबाइल फोन पर भी उसे धमकी भरे संदेश मिल रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था।