सतना

एलपीके में खुलेआम परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला

पीडि़त ने मामले की शिकायत एसपी से दर्ज कराई
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2020, 12:26 PM IST
Alcohol was being served openly in LPK, police did not register a case
Alcohol was being served openly in LPK, police did not register a case

सतना. सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मंगल-बुधवार की दरम्यानी रात रीवा रोड स्थित लव पैशन कर्मा में दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही होटल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पाया कि होटल में लोगों को खुलेआम शराब परोसी जा रही है । लेकिन इसके बाद भी सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त ने मामले की शिकायत एसपी से दर्ज कराई है।

दरअसल सर्किट हाउस चौराहा के पास रहने वाले पंकज असरानी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने जैमेटों से खाने का आर्डर किया था। लेकिन जब उसे खाद्य सामग्री सही प्राप्त नहीं हुई तो उसने जैमेटों से शिकायत दर्ज कराई और रेटिंग निगेटिव देने की बात कही। फरियादी ने आरोप लगाया कि इसके तुरंत बाद एलपीके होटल मानिक रोहित शर्मा का उसके मोबाइल पर कॉल कर गंदी-गंदी गालिया देने लगा। जिसकी लिखित शिकायत उसने पुलिस थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। लेकिन सिटी कोतवाली स्टॉफ द्वारा उसे शिकायत की रिसीविंग नहीं दी गई।

रसूख के चलते नहीं दर्ज किया मामला

सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात रीवा रोड स्थित लव पैशन कर्मा में दबिश दी गई। पुलिस ने दबिश के दौरान पाया कि होटल में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। पुलिस द्वारा वीडियो रिकार्डिग भी की गई। होटल संचालक को पुलिस सिटी कोतवाली थाना ले आई। लेकिन उसके रसूख के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया उल्टे उसे छोड़ दिया गया। फरियादी पंकज ने मामले की शिकायत एसपी रियाज इकबाल से भी दर्ज कराई है।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

संतोष तिवारी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने कहा फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on: