सतना

7 राज्यों के लिए चलेगी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, 50 स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

MP News: इरोड-जोगबनी-इरोड वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 25 सितंबर से शुरु होगा।
2 min read
Sep 24, 2025
(सोर्स: सोशल मीडिया)
(सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। इरोड-जोगबनी-इरोड वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 25 सितंबर से शुरु होगा। गाड़ी संख्या 16601 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस 25 सितंबर गुरुवार को इरोड स्टेशन से रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस 28 सितंबर रविवार को जोगबनी से रवाना होगी।

50 स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

नई ट्रेन सेवा से महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ होगा। खासकर जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना से बिहार एवं दक्षिण भारत के बीच सीधी यात्रा का नया विकल्प उपलब्ध होगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह सेवा व्यापारिक यात्रियों, छात्रों और तीर्थयात्रियों के लिए बेहद सहायक साबित होगी।

ट्रेन, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन का ठहराव सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, अरक्कोणम, पेरम्बूर, नायुडुपेटा, गूडूर, ओंगोल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, मंचिर्याल, बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, घोड़ाडोंगरी, मानिकपुर, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णियां, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज सहित 50 प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। 22 कोच की यह ट्रेन सात राज्यों को कनेक्ट करेगी।

गाड़ी संख्या 16601 (इरोड-जोगबनी)

ट्रेन 25 सितंबर से हर गुरुवार को सुबह 8:10 बजे इरोड से रवाना होगी। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे इटारसी, 3:52 बजे पिपरिया, 4:16 बजे गाड़रवारा, शाम 6:15 बजे जबलपुर, 7:55 बजे कटनी, 08:53 बजे मैहर और रात 09:55 बजे सतना पहुंचेगी। निर्धारित मार्ग से होकर यह ट्रेन तीसरे दिन शनिवार को रात 07:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 16602 (जोगबनी-इरोड )

ट्रेन हर रविवार को दोपहर 03:15 बजे जोगबनी से रवाना होगी। सोमवार को यह सतना 1:10 बजे, मैहर 1:48 बजे, कटनी 3:15 बजे, जबलपुर 05:40 बजे, गाडरवारा 7:43 बजे, पिपरिया 08:23 बजे और रात 10:15 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह ट्रेन चौथे दिन बुधवार को सुबह 07:20 बजे ईरोड जंक्शन पहुंचेगी।

Published on:
24 Sept 2025 05:14 pm