सतना

मुफ्त में पेट्रोल नहीं मिलने पर हमला करने वाला गिरफ्तार

अमरपाटन थाना पुलिस की कार्रवाही

less than 1 minute read
May 27, 2019
Arrested for not getting gasoline for free

सतना. अमरपाटन थाना अंतर्गत सेमरा स्थित पेट्रोल पंप से मुफ्त में पेट्रोल और रंगदारी नहीं मिलने पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के बाद आरोपी को सोमवार की दोपहर अदालत में पेश कर दिया गया। इसी प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 15 मई को सतना रोड सेमरा स्थित प्रतिभा पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक मुफ्त में पेट्रोल और धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहे थे। कर्मचारियों ने मना किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक योगेश पाण्डेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 327, 294, 323, 506के तहत मुकद्मा कायम करते हुए तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले में टीआइ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने सहयोगी एसआइ अजय शुक्ला, एएसआइ नरेन्द्र रावत, आरक्षक नीरज पाण्डेय, अमित दीक्षित की मदद से फरार आरोपी सागर चौरसिया पुत्र दादू चौरसिया (20) निवासी लालपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सतना तिराहा अमरपाटन पर घूम रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसके पहले इसी मामले में दो आरोपी सद्दाम हुसैन व आदर्श परौहा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

बाइक सवार ने की हूटिंग तो कार से उतरी महिलाओं ने पीटा

ये भी पढ़ें

रेस्क्यू ऑपरेशन: तीसरे दिन खदान से निकला शव

Published on:
27 May 2019 10:28 pm
Also Read
View All