9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
बाइक सवार ने की हूटिंग तो कार से उतरी महिलाओं ने  पीटा
Play video

बाइक सवार ने की हूटिंग तो कार से उतरी महिलाओं ने पीटा

कार- बाइक में टक्कर के बाद हुआ विवाद, दोनों पक्षों से दर्ज कराई गई एफआइआर, कार में पति के साथ सवार थी महिला नव आरक्षक

Google source verification

सतना. कार सवार महिला नव आरक्षक पति और परिवार के सदस्यों के साथ रामवन दर्शन के लिए जा रही थी। इसी रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने जब उसकी कार में कट मारा तो बात बिगड़ गई। पहले बाइक सवार हावी हुआ तो उसने मारपीट करते हुए महिला नव आरक्षक के साथ बदसलूकी कर दी। इस बात से नाराज आरक्षक के पति ने बाइक सवार को घर में घुसकर पीटा और बाहर खड़ी उसकी बाइक को तोड़ दिया। शनिवार की शाम रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला में हुई इस घटना के बाद पुलिस के दखल देने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक मामले में फरियादी अमित सिंह परिहार पुत्र अशोक सिंह परिहार (24) निवासी लौआ लक्ष्मनपुर थाना सगरा जिला रीवा हैं तो दूसरे पक्ष से विजय मिश्रा पुत्र परसराम मिश्रा (19) निवासी बेला ने रिपोर्ट कराई है।