सतना

रिटायरमेंट से 4 महीने पहले ASI को आया हार्ट अटैक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Heart attack news: डॉŠक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

2 min read
Mar 17, 2026
Heart Attack (Photo Source - Patrika)

Heart attack news: पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक प्रभुनाथ तिवारी की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे सभापुर थाने में पदस्थ थे और आगामी 31 जुलाई को पुलिस सेवा से सेवानिवृत होने वाले थे। उनके निधन से पुलिस महकमे के साथ ही पैतृक गांव में भी शोक छा गया है। जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय प्रभुनाथ तिवारी मूल रूप से रीवा जिले की जवा तहसील के ग्राम कोनी कला के निवासी थे। वर्तमान में वे अपनी पत्नी के साथ बिरसिंहपुर में किराए के कमरे में रहकर ड्यूटी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

CM मोहन यादव का ऐलान, अब ‘खेती’ में नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए

अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत

रविवार को वे शाम करीब 5 बजे तक सभापुर थाने में नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद वे अपने कमरे पर चले गए। तबीयत अधिक बिगडऩे पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए सतना ले जाकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉŠक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉŠक्टरों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए

बताया गया कि उन्हें पहले से ही हृदय संबंधी समस्या थी और कुछ समय पहले ही नागपुर से उपचार कराकर लौटे थे। दिवंगत एएसआई प्रभुनाथ तिवारी अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा भारतीय वायु सेना में तैनात है, जबकि छोटा बेटा शिक्षक के रूप में कार्यरत है। निधन से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम कोनी कला भेज दिया गया। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जुलाई में होने वाला था रिटायरमेंट

सोमवार सुबह उनके निधन की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सभापुर टीआई शंखधर द्विवेदी ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि एएसआई प्रभुनाथ तिवारी का 4 माह बाद जुलाई में रिटायरमेंट होना था।

लगातार आ रहे केस

एमपी सहित पूरे देश में युवाओं की अचानक हार्ट अटैक से हो रही मौतों ने लोगों को डरा दिया है। बीते दिनों पहले ही एमपी के शिवपुरी जिले में दुर्गा टॉकीज के सामने ओसवाल गली के रहने वाले अधिवक्ता मनीष मित्तल के 21 वर्षीय पिता अनमोल मित्तल की संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अनमोल घर के टॉयलेट से बाहर निकलने के बाद अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

NOC नहीं दी तो किसान ने बैंक में बजाया ढोल, जमकर किया डांस

Published on:
17 Mar 2026 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर