सतना

BIG CRIME NEWS: कार से हो रही थी तस्करी, सतना से बेला जा रही कफ सीरप की खेप जब्त

रामपुर बाघेलान पुलिस की कार्रवाई, कार सवार आरोपी गिरफ्तार  
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 7:04 PM IST
drug trafficking in satna
drug trafficking in satna

सतना. नशे का कारोबार करने के लिए सतना से कफ सीरप की खेप लेकर बेला जा रहे कार सवारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने नेमुआ मोड़ से आरोपियों को पकड़ कर इनके कब्जे से 600 सीसी कफ सीरप जब्त की है। दोनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद अदालत में पेश कर दिया गया।


यह है मामला
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक दशरथ सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक तुलसी दास रावत, आरक्षक पंकज मिश्रा, मयंक मिश्रा नेमुआ मोड़ पहुंचे। वहां नहर किनारे कार क्रमांक एमपी 17 सीए 6597 आते देख उसे रोका गया। कार सवारों से पूछताछ करते हुए जब कार की तलाशी ली गई तो कार से 600 सीसी कफ सीरप बरामद हुई। इस सीरप के संबंध में जब कार सवार वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके तो दोनों को थाने लाया गया।


ठिकाने का नहीं बताया नाम
वहां पूछताछ करते हुए पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र सिंह पुत्र लाल बिहारी सिंह पटेल (32) निवासी ग्राम बेला, राघवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पटेल पुत्र गुरू प्रसाद पटेल (36) निवासी ग्राम कोठार के खिलाफ मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत कायमी की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने यह नहीं बताया कि सतना से किसके पास से बड़ी मात्रा में कफ सीरप की खेप लाई है। जबकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद संबंधितों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ताकि और कारोबारी गिरफ्त में आ सकें।


चार आरोपी गए जेल
इधर, रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशीष सिंह पुत्र कृष्ण देव सिंह, संजय सिंह उर्फ भोले पुत्र गजेन्द्र सिंह, आजाद सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह, शुभम सिंह पुत्र राज कुमार सिंह सभी निवासी वार्ड 11 इटमा नई बस्ती को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ कल्लू उर्फ ब्रजेश सिंह पुत्र अवध लाल सिंह (35) निवासी कुर्मिहा टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना में कल्लू की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

Published on: