सतना

चुनावी तारीख के ऐलान से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह का निधन। सतना के विरला अस्पताल में चल रहा था इलाज।

2 min read
Mar 16, 2024
चुनावी तारीख के ऐलान से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान से पूर्व विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। लोकसभा चुनाव की तारीकों के ऐलान से चंद घंटे पहले शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सतना शहर के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हर्ष सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल, कद्दावर नेता हर्ष नारायण सिंह के निधन के बाद प्रदेशभर के भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।


शनिवार 16 मार्च यानी आज उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्वर्गय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बघेलान से मौजूदा विधायक विक्रम सिंह के पिता हैं। जबकि भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक रहे ध्रुव नारायण सिंह के बड़े भाई हैं।

रामपुर बघेलान सीट से पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह पहली बार 1980 में रामपुर बघेलान से विधायक चुने गए और फिर कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते। हर्ष सिंह के दादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। बताया जाता है कि आजादी के लड़ाई में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

Published on:
16 Mar 2024 10:17 am
Also Read
View All

अगली खबर