सतना

मैहर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम पर दलाली, भक्तों पर बनाया रोपवे से जाने का दबाव

Maa Sharda Devi Temple: मैहर के मां शारदा मंदिर क्षेत्र के रोपवे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम से दबाव बनाकर टिकट दलाली का मामला सामने आया है। पुलिस ने लोगों को किया गिरफ्तार।

2 min read
Feb 28, 2026
brokerage conducted using name of BJP Mandal President (फोटो- Patrika.com)

MP News: धार्मिक नगरी मैहर में स्थित मां शारदा देवी मंदिर (Maa Sharda Devi Temple) क्षेत्र के रोपवे के पास टिकट दलाली का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मैहर पुलिस ने एक युवक को भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम का उपयोग कर रोपवे में दबाव बनाकर श्रद्धालुओं को पहाड़ी भेजने के आरोप में पकड़ लिया। युवक को कोतवाली थाना में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार रोपवे कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि एक युवक मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी के नाम से मोबाइल पर संदेश भेजकर रोपवे स्टाफ पर कुछ लोगों को प्राथमिकता से ऊपर भेजने का दबाव बना रहा है। उस समय रोपवे में भारी भीड़ थी, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही थी।

ये भी पढ़ें

MP में सियासी भूचाल, उज्जैन महापौर चुनाव पर कोर्ट का बड़ा फैसला, अब होगी सुनवाई

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सक्षम श्रीवास्तव नामक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल में दो व्हाट्सऐप अकाउंट सक्रिय पाए गए। इनमें से एक नंबर मंडल अध्यक्ष का बताया जा रहा है। जब इस संबंध में मंडल अध्यक्ष से पूछताछ की गई तो उन्होंने आशंका जताई कि उनका व्हाट्सऐप अकाउंट किसी ने हैक कर लिया हो सकता है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हैकिंग का है या किसी अन्य प्रकार की साजिश का है।

9 दलालों को भेजा गया जेल

शुक्रवार को मुंडन के शुभ मुहूर्त के चलते मैहर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। अनुमान है कि देर शाम तक करीब एक लाख दर्शनार्थी मैहर पहुंचे। सुबह से शाम तक बच्चों के मुंडन संस्कार के कारण मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में भारी भीड़ बनी रही। भीड़ का फायदा उठाते हुए देवीजी चौकी क्षेत्र में कुछ दलाल सक्रिय हो गए। आरोप है कि होटल और प्रसाद दुकानों से जुड़े दलाल श्रद्धालुओं के हाथ पकड़कर जबरन अपनी दुकानों और होटलों की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की स्थिति भी निर्मित हुई। चौकी के पास ही एक दर्शनार्थी को दो दलाल अपनी अपनी ओर खींचने लगे, जिस पर उसने शोर मचाया।

भीड़ के बीच में घुसी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ लोग भाग निकले, जबकि अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बेनीलाल पटेल निवासी इचौल उचेहरा, मोहम्मद इमरान निवासी न्यू अरकंडी मैहर, हीरा लोधी निवासी उदयपुर, शिवम तिवारी निवासी हरनामपुर, रवि शंकर गुप्ता निवासी पटेहरा, पवन दाहिया निवासी इचौल, पवन दुबे निवासी कोरवारा उचेहरा व किशन गुप्ता निवासी न्यू अरकंडी मैहर शामिल है। मैहर पुलिस के अनुसार यात्रियों से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश के आरोप में सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को तहसीलदार के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में संत समाज बोला- अब होगी आर-पार की लड़ाई, 16 मार्च को बड़ा आंदोलन

Published on:
28 Feb 2026 04:25 am
Also Read
View All

अगली खबर