सतना

महिला थाने में धड़ाम से गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचीं TI-हेड कांस्टेबल

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित महिला थाने(Satna Women Police Station) में जोरदार आवाज के साथ छत पर लगा प्लास्टर आचनक नीचे आ गिरा। ये हादसा थाना प्रभारी के चेंबर में हुआ। घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

less than 1 minute read
Aug 12, 2025
Satna women police station ceiling plaster fell (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News:मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित महिला थाने में जोरदार आवाज के साथ छत पर लगा प्लास्टर आचनक नीचे आ गिरा। ये हादसा थाना प्रभारी के चेंबर में हुआ। घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद सभी कर्मचारी और आगंतुक घबरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई। कर्मचारियों ने तुरंत छत के बाकी हिस्से की जांच की और खतरे वाले इलाके को खाली कराया।

ये भी पढ़ें

मासूम को पुल पर छोड़ नदी में कूदे दंपत्ती, रेस्क्यू में मिला महिला का शव

बाल-बाल बचीं टीआई और प्रधान आरक्षक

सतना के महिला थाने(Satna Women Police Station) में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। थाने के विवेचना कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिर पड़ा, लेकिन उस समय कुर्सी पर कोई नहीं बैठा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के वक्त टीआई और प्रधान आरक्षक अपने-अपने स्थान से पानी पीने के लिए कुर्सी से उठे थे। इसी वजह से दोनों की जान बच गई।

इमारत काफी पुरानी

कर्मचारियों ने छत के बाकी हिस्से की जांच कर खतरे वाले इलाके को खाली करा दिया है। इन जगहों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा कि महिला थाने की इमारत काफी पुरानी है और बारिश के कारण सीलन की वजह से प्लास्टर कमजोर हो गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। इससे पहले रविवार को ही मझगवां थाना परिसर में बना एसएएफ क्वार्टर भी ढह गया था।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘VIP जाम’, घंटों फंसे रहे मिनिस्टर, सीएम तक आई बात, तब निकालने पहुंची पुलिस

Published on:
12 Aug 2025 01:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर