सतना

सेंट्रल GST का MP में छापा, शहर के दो नामी होटल बिना रजिस्ट्रेशन बिल के वसूल रहे थे सर्विस टैक्स

येलो चिली व होटल सन स्टार पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 10:39 AM IST
gst collection
Central GST Team Raid in satna

सतना। महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के नाम पर शहर के होटल संचालक सेवाकर के रूप में उनकी जेब काट रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब सेंट्रल जीएसटी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने पन्ना रोड स्थित शहर के दो नामी होटलों में छापामार कार्रवाई करते हुए होटल के दस्तावेज खंगाले। दो दिन तक चली जांच कार्रवाई में जीएसटी टीम ने प्रथम दृष्ट्या 10 लाख रुपए से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी है। जांच पूरी होने पर राशि बढऩे का अनुमान है।

ये है मामला
सतना-पन्ना रोड स्थित होटल येलो चिली व होटल सन स्टार के संचालक द्वारा अभी तक सेवा कर का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। लेकिन, उपभोक्ताओं से बिल के साथ सेवा कर चार्ज किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार को सेंट्रल जीएसटी की सात सदस्यीय टीम ने उपायुक्त प्रभात डंडोतिया के नेतृत्व में रेस्टोरेंट में छापामारी की। दो दिन चली जांच में यह बात सामने आई कि रेस्टोरेंट संचालक उपभोक्ताओं से सेवा कर ले रहे थे पर विभाग को टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था।

पहले भी जीएसटी टीम 4 प्रतिष्ठानों में छापामारी कर चुकी है
उपायुक्त प्रभात डंडोतिया ने बताया कि इससे पहले भी सेंट्रल जीएसटी टीम चार प्रतिष्ठानों में छापामारी कर जीएसटी चोरी पकड़ चुकी है। इनमें सतना-कोटर मार्ग स्थित एक बड़े निजी अस्पताल की दवा दुकान, सतना-पन्ना रोड स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी व एक होटल, रीवा रोड स्थित ऑटो मोबाइल एजेंसी शामिल हैं।

चार ठिकानों पर तीस करोड़ की जीएसटी चोरी

यलो चिली और होटल सन स्टर से दस लाख की चोरी पकड़ी है, जांच अभी जारी है। चार ठिकानों पर तीस करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ चुके हैं। किसी भी प्रतिष्ठान को बिल के साथ सेवाकर लेने का अधिकार तब तक नहीं जब तक वे सेवाकर रजिस्ट्रेशन न करा लें।
- प्रभात डंडोतिया, उपायुक्त, सेंट्रल जीएसटी

Published on: