सतना

स्कूल की छुट्टी के बाद पानी के तेज बहाव में बहा पहली का छात्र, मैहर में लोगों ने बचाई जान

Student Swept Away in Rainwater: स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था बच्चा, लगातार बारिश के कारण जलमग्न सड़क पर नहीं दिखा गड्ढा, पानी में बहकर पुलिया के नीचे से दूसरी तरफ पहुंचा, लोगों ने बचाई जान।
2 min read
Jul 24, 2026
maihar
class first student swept away in rainwater rescued by locals, पहली तस्वीर में पानी के बहाव में डूबता बच्चा और दूसरी तस्वीर में सुरक्षित बचाया गया बच्चा (source-patrika)

Maihar Student Swept Away in Rainwater: मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, वीडियो में एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बहता दिख रहा है वो पुलिया के पास बने गड्ढे में समा जाता है और फिर पुलिया के नीचे से होते हुए दूसरी तरफ पहुंच जाता है। राहत की बात ये है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे की जान बचा ली। घटना जिले की माध्यमिक शाला भदनपुर के पास की बताई गई है। बच्चे का पानी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाल-बाल बचा बच्चा

मैहर जिले की माध्यमिक शाला भदनपुर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी बीच एक बच्चा जो कि पहली क्लास में पढ़ता है, अपने घर लौट रहा था, क्योंकि सड़क पर पानी भरा हुआ था और पानी का बहाव तेज था इसलिए वो पानी के बहाव में फंस गया। बच्चा पुलिया के पास बने गड्ढे में डूबने लगा। बच्चे को गड्ढे में डूबता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बच्चे को बचाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिस गड्ढे में बच्चा डूबा वो पुलिया के नीचे डले पाईप से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण बच्चा पानी में डूबते ही पुलिया के नीचे से होता हुआ दूसरी तरफ बहकर निकल आया और बहने लगा। तभी दूसरी तरफ मौजूद युवक ने बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बच्चे के पानी के बहाव में बहने और फिर उसे सुरक्षित बचाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना स्कूलों के आसपास जलभराव व छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बारिश के मौसम में जलभराव वाले मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं और स्कूलों के आसपास जोखिम वाले स्थानों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।

Updated on:
24 Jul 2026 06:20 pm
Published on:
24 Jul 2026 06:20 pm