सतना

कलरफुल छाते संग रेनी सीजन का एज्वॉय

स्टाइलिश, डिफरेंट और यूनिक umbrella की सिटी में डिमांड

2 min read
Jul 13, 2018
colorful umbrela on demand in city

सतना. रेनी सीजन अपने संग खुशनुमा मौसम लेकर आता है। इस मौसम में चटक रंगों के कपड़े पहनने, चटपटे व्यंजनों को खाने का मन करता है। साथ ही जब बारिश में बाहर निकलने का मन होता है तो सबसे पहले हाथ में रंग-बिरंगा छाता होता है। बच्चे, गल्र्स, बॉयज सभी छाते को लेकर काफी क्रेजी होते हैं। तभी तो मानसून के इस सीजन में शहर के बाजार रंग-बिरंगे ट्रेंडी छातों से सज गए हैं। फैशनेबल लोग बारिश से बचने के लिए मार्केट में ऐसे छाते ढूंढ़ रहे हैं, जो उनके लुक पर सूट करे।
स्टाइलिश और रॉयल लुक
बारिश शुरू होते ही घर से बाहर निकलने के लिए हम लोग अपनी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। बारिश में भीग न जाएं, इसलिए अपने लिए छाता खरीदना नहीं भूलते हैं। फैशन के दौर में अच्छा दिखना भी अहम होता है, इसलिए शहर के युवा एेसे छाते की खरीदारी कर रहे हैं जो उन्हें स्टाइलिश और रॉयल लुक दें।

ये भी पढ़ें

रेनी सीजन में डाइट हो परफेक्ट

ptinted का craze बरकरार

बाजार में कई तरह के प्रिंटेड छाते देखने को मिल रहे हैं। ऐतिहासिक बिल्डिंग से लेकर लव सिंबल तक की प्रिंट के छाते लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन छातों की खास बात यह है कि कलर फु ल ड्रेस के साथ यह काफी पसंद किए जा रहे हंै। युवाओं में इन छातों का खासा क्रेज बना हुआ है। थोड़ा सस्ते होने के चलते गल्र्स एक नहीं बल्कि ड्रेस की मैचिंग के अनुसार कई छाते लेना पसंद कर रही हैं।

डिजिटल छाते की भी मांग
इन दिनों डिजिटल प्रिंट लोगों की पसंद है। बाजार में डिजिटल printing वाले छाते देखने को मिल रहे हैं। इनके प्रिंटमें इतनी सफाई से डिजाइन उभरकर आता है कि आपको इनमें कहीं भी कमी नजर नहीं आएगी। इन छातों पर दी गई शेडिंग काफीहद तक आपको इम्प्रेस करेगी। नए डिजाइन आपको इन छातों को खरीदने के लिए मजबूर कर देंगे।
डबल लेयर रिवर्सेबल छाते की मां

इस तरह के छातों में कपड़े की दो लेयर होती है जो आपको बारिश से पूरी तरह बचाए रखती है। इस तरह के छाते देखने में अच्छे लगते ही हैं, साथ ही इसका फेब्रिक भी ज्यादा टिकाऊ होता है। डबल लेयर के इन छातों को कैरी करना भी काफ ी आसान होता है।

खूबसूरती के साथ कैरी करने में आसान
शुरू से ही हमारे देश में ब्लैक या दूसरे एक रंग के छातों का चालान रहा है, जो आज भी बरकरार है। बाजार में लाल, नीले, पीले, गुलाबी और हरे रंग के छाते आपको काफ ी पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं की पसंद को देखकर ही छात्रों की डिजाइन, आकार और सजावट पर काफी काम किया जा रहा है। इससे ये देखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही पकडऩे और कैरी करने में सहज होता है।

ये भी पढ़ें

केयरफुली उठाएं मौसम का लुत्फ
Published on:
13 Jul 2018 08:53 pm
Also Read
View All