16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेनी सीजन में डाइट हो परफेक्ट

रहेंगे फिट, फील करेंगे एनजेर्टिक, किचन में छिपा है फि टनेस का राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:46 PM IST

Diet and Nutritional Tips to Stay Healthy in Monsoon Season

Diet and Nutritional Tips to Stay Healthy in Monsoon Season

सतना. रेनी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। यूथ में इसे लेकर काफी खुशी देखी जा रही है। वह कई तरह की प्लॉनिंग कर चुके हैं। मौसम सुहाना हो गया है। यूथ जमकर एंजॉय कर रहे हैं। गर्ल लॉन्ग ड्राइव में घूमने जा रहीं तो बॉयज खुद को बारिश में भीगने से नहीं रोक पा रहे हैं। सभी को पता है कि बारिश का मौसम कई तरह की परेशानियां भी साथ लाता है। खासतौर पर छोटे बच्चों का ध्यान रखना जरूरी होता है। सबसे अधिक इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि इस मौसम में डाइट एकदम परफेक्ट हो। हरी सब्जियां सेहत के लिए मुफीद मानी जाती है लेकिन एक्सपर्ट भाजियों को खाने से मना करते हैं। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इस मौसम में किन चीजों को अवॉइड करें और किन चीजों का खाने में उपयोग करें।

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स
तुलसी एंटीऑक्सीडेंट से लबरेज है। डाइट में हर रोज तुलसी की तीन चार पत्तियों को शामिल करें। चीनी या गुड़ के साथ खाएं। इसे खाने से भी फायदा होता है। तुलसी से बनी चाय हर्बल और स्वादिष्ट भी होती है।

टॉक्सिंस को बाहर निकालेगा लहसुन

बॉडी के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में लहसुन का अहम रोल होता है। अगर आप लहसुन डालकर सूप बनाकर पिएं तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन होगा। विशेषकर यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सब्जियों में इसका उपयोग किया जाना चाहिए।

Dry Fruits बढ़ाते हैं रेजिस्टेंस पॉवर
Dry Fruits बॉडी में रेजिस्टेंस पॉवर बढ़ाने का काम करते हैं, क्योंकि यह जिंक और विटामिन इ से सराबोर होता है। रोजाना Dry Fruits को डाइट में शामिल कर बॉडी को स्ट्रांग बनाया जा सकता है।


बरसात के दिनों में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए। कच्चे सलाद को भी अवॉइड करें। इस मौसम में पेट और लीवर संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं।

डॉ. जीएस तिवारी, डाइटीशियन

सलाद उबाल कर खाएं
कच्चा सलाद स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, बरसात में यह नुकसानदायक साबित होता है। कच्चे सलाद में कई तरह के कीड़े होने का डर बना रहता है। इसलिए सलाद को उबालकर खाएं। इससे सलाद के बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाएंगे और यह अधिक हेल्दी भी बन जाता है।


मशरूम न खाएं

मशरूम में protein पाया जाता है जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन रेनी सीजन में इससे इंफेक्शन होने का खतरा होता है। इसलिए इस मौसम में मशरूम खाने से बचें।