11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी गजब है! स्वास्थ्य संचनालय ने मृत और रिटायर्ड डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी

संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने 10 जुलाई को जारी किया आदेश, सतना में 14 नाम में से दो गलत

2 min read
Google source verification

सतना

image

Sajal Gupta

Jul 12, 2018

Dead and retired Doctor in MP Health Department List

Dead and retired Doctor in MP Health Department List

सतना. संचालनालय स्वास्थ्य सेवा द्वारा 10 जुलाई को जारी एक आदेश पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संचालनालय ने अपने आदेश में मृत व रिटायर्ड डॉक्टर्स की मरीजों को विशेष सेवा देने में ड्यूटी लगाई है। आदेश में बकायदा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर पीडि़तों को विशेष चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इसके लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने आदेश जारी किए हंै। इसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने यथास्थिति का सत्यापन किए बगैर आदेश जारी कर दिया है। इससे सूची में मृत व रिटायर्ड डॉक्टरों का नाम शामिल हो गया है।
केस-एक
डॉ. सुरेश कुमार मीरानी जिला अस्पताल सतना के नेत्ररोग विभाग में पदस्थ थे। उनका निधन करीब दो साल पूर्व हो चुका है। इसके बावजूद संचालनालय स्वास्थ्य सेवा द्वारा 10 जुलाई 2018 को आदेश जारी कर विशेष सेवा देने का आदेश जारी किया गया है। अब सवाल उठता है कि जिस डॉक्टर का निधन हो गया, वो विशेष सेवा कैसे देगा।
मरीजों की सुविधा के लिए कदम
सीएचसी में पहुंचने वाले पीडि़तों को इलाज के लिए भटकना न पड़े लिहाजा केंद्र स्तर पर ही विशेष चिकित्सा मुहैया कराने कवायद की जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद संस्थाओं में स्वीकृत किए गए हैं। एेसे में संचालनालय ऐसे चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी है, जिन्होंने पीजी डिग्री अध्ययन के बाद 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो या पीजी डिप्लोमा के बाद पांच वर्ष से अधिक की नियमित सेवा पूरी कर चुके हो।
केस-दो
डॉ. नवल किशोर नेमा जिला अस्पताल में पदस्थ रहे हैं। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। डेढ़ साल पूर्व शासन ने स्वीकृत कर लिया था और वे रिटायर्ड हो गए। इसके बावजूद संचालनालय स्वास्थ्य सेवा द्वारा 10 जुलाई 2018 को आदेश जारी कर विशेष सेवा देने का आदेश जारी किया गया है। इस मामले में भी वही सवाल उठता है।
एमएलसी, आकस्मिक ड्यूटी की छूट
जारी आदेश में कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया कि प्रभारी विशेषज्ञ चिकित्सक विशेषज्ञता के अनुरूप कार्य करेंगे। आकस्मिक ड्यूटी, पीएम, एमएलसी में छूट रहेगी। लेकिन, इसे पदोन्नति न समझा जाए, पदोन्नति की प्रक्रिया नियमानुसार निर्धारित समय पर की जाएगी। आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ के रिक्त पद से भी वेतन आहरण की व्यवस्था की जा सकेगी।
सूची में इनके नाम
डॉ. नवल किशोर नेमा (रिटायर्ड)-डेपुटेशन इन जनरल जिला अस्पताल
डॉ. अरुण त्रिवेदी-जिला अस्पताल
डॉ. अरुण कुमार नायक-जिला अस्पताल
डॉ. पीसी नोतवानी-जिला अस्पताल
डॉ. सुरेश कुमार मीरानी (मृत) - जिला अस्पताल
डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव-जिला अस्पताल
डॉ. पीडी अग्रवाल-जिला अस्पताल
डॉ. आलोक खन्ना-जिला अस्पताल
डॉ. राजकुमार तिवारी-सीएचसी अमरपाटन
डॉ. कमलेश गुप्ता-पीएचसी सभागंज
डॉ. भीम गोपाल भदौरिया-पीएचसी भीष्मपुर
डॉ. सुुनील पाण्डेय-पीएचसी रैगांव
डॉ. सुधीर सिंह-जिला अस्पताल
डॉ. अतीक खान-जिला अस्पताल