सतना

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधा मोदी-शिवराज पर निशाना, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधा मोदी-शिवराज पर निशाना, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप
2 min read
Sep 04, 2018
Congress Leader Digvijay Singh Serious allegation against pm modi
Congress Leader Digvijay Singh Serious allegation against pm modi

सतना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह मंगलवार की सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में मोदी-शिवराज पर जमकर निशाना साधा। कहा प्रदेश के मुखिया मुझको आतंकवादी कहते है। अगर मैं आतंकवादी हूं तो फिर पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं करती है। खुद शिवराज के पार्टी के कार्यकर्ता पाकिस्तानी संस्था आईएसआई से मिले हुए है। जासूसी में गिरफ्तार लोग सभी भाजपा व बजरंगदल के कार्यकर्ता है।

बता दें कि, सोमवार की रात लगभग 9 बजे सतना पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सर्किट हाउस में चुनिंदा लोगों से वन टू वन मुलाकात शुरू की तो मिलने वालों की तैयार की गई सूची को लेकर कांग्रेसियों में असंतोष गहरा गया। फिर बाद में समझाइश देकर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तब कहीं जाकर कार्यकर्ताओं में फैला असंतोष दूर हुआ।

आज के कार्यक्रम
मंगलवार की सुबह 10.45 बजे मुख्त्यारगंज स्थित व्यंकटेश मंदिर जाएंगे। उसके पश्चात सुबह 11 बजे रीवा रोड स्थित अशोका पैलेस में संगत में पंगत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर बाद 2 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिग्विजय सिंह के सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सपाक्स ने किया दिग्विजय का घेराव
बताया गया कि दिग्विजय सिंह मुख्त्यारगंज स्थित व्यंकटेश में पैदल मार्च का दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। जहां एक सैकड़ा सपाक्स के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर अपनी बात रखी।

ये नेता रहे शामिल
इस दौरान यहां पूर्व मंत्री सईद अहमद, विधायक यादवेन्द्र सिंह, नीलांशु चतुर्वेदी, सिद्धार्थ कुशवाहा, मकसूद अहमद, राजेन्द्र मिश्रा, सुधीर सिंह तोमर, मनीष तिवारी, राजाराम त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, गया बागरी, रविन्द्र सिंह सेठी, के.पी.एस. तिवारी, अभय सिंह रोली, उर्मिला त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू गिरीश शाह, प्रदुमन सिंह सलूजा, डॉ. पी.डी. पटेल, कुदरतउल्ला बेग, लल्लू लाल सतनामी, भागवत सिंह तिवारी, अजीत सिंह, शंकरदीन कुशवाहा, दिनेष दुबे, महेन्द्र पटेल, अतुल सिंह परिहार, राजभान सिंह, राजदीप सिंह, राजेन्द्र गर्ग, संतोष जैन, रामशंकर पयासी, रामकुमार तिवारी, श्रीमती गीता सिंह, स्वतंत्र मिश्रा, योगेश त्रिपाठी, रामप्रताप कुशवाहा मौजूद रहे।

Published on:
04 Sept 2018 03:39 pm