सतना

मैहर गौरव दिवस का कांग्रेस विधायक ने किया बहिष्कार, कहा- हमारी अनदेखी हो रही…

MP News: कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह ने मैहर गौरव दिवस का बहिष्कार करते हुए कहा कि जिले के गठन और कलेक्ट्रेट स्थल चयन में अमरपाटन की जनता के साथ अन्याय हुआ है।

2 min read
Oct 06, 2025
congress mla rajendra singh maihar gaurav diwas mp news
congress mla rajendra singh maihar gaurav diwas (फोटो- सोशल मीडिया)

maihar gaurav diwas: मैहर जिले की अमरपाटन सीट से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह (congress mla rajendra singh) ने मैहर गौरव दिवस का बहिष्कार किया। इसके साथ ही इस दिन आयोजित होने वाले कार्यकमों से दूरी भी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि मैहर गठन को लेकर अमरपाटन की जनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय है। यह कलेक्ट्रेट अमरपाटन की तरफ न बना कर कटनी रोड पर पोड़ी ग्राम में बनाया जा रहा है, जबकि इसका स्थल पूर्व में अमरपाटन रोड में था जो अमरपाटन विधानसभा के लोगों के लिए अनुकूल भी था। इससे अमरपाटन सहित मैहर विधानसभा के आधे क्षेत्र के लोग नाखुश हैं।

अमरपाटन में बने सभी सरकारी केंद्र और दफ्तर- विधायक

विधायक सिंह ने कहा कि कम से कम आधे जिला कार्यालय विभिन्य विभागों के अमरपाटन में बनाए जाने चाहिए, इस पर भी कोई चर्चा हमसे नहीं की गई। नए खुलने वाले केंद्र सरकार के कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अमरपाटन क्षेत्र के किसी मध्य स्थान पर बनाया जाना चहिए व अन्य संस्थाएं भी अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में बनें, क्योंकि मैहर जिले में सिर्फ दो ही विधानसभा क्षेत्र हैं और दोनों का बराबर हक हैं। (mp news)

अमरपाटन से 6 ग्राम पंचायत रीवा को देने की कोशिश

विधायक ने कहा की व्हाइट टाइगर सफारी के कारण रीवा जिले के नेता क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतें अमरपाटन से अलग कर रीवा जिलें में ले जाने की साजिश रच रहें हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए यहां की जनता के एक प्रमुख सेवक होने के नाते कम से कम मैं अमरपाटन के हितों के खिलाफ समझौता नहीं कर सकता। इस आधार पर गौरव दिवस का बहिष्कार करता हूं। राजेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के भूमिपूजन कार्यकम से भी दूरी बनाए रखी। (mp news)

Published on:
06 Oct 2025 11:38 am