सतना

5 लाख के इनामी डकैत बबुली और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, MP-UP की सीमा सीज, एक बदमाश गिरफ्तार

अल सुबह हुई घेराबंदी, मारकुंडी में डकैत बबुली व पुलिस के बीच मुठभेड़, डकैत जियालाल कोल को लगी गोली, गिरफ्तार
2 min read
Feb 03, 2018
Dacoit Babuli kol: dakit in satna latest news in hindi
Dacoit Babuli kol: dakit in satna latest news in hindi

सतना। सवा पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग से शनिवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। शनिवार सुबह पुलिस व डकैत गिरोह आमने सामने हो गए। दोनो तरफ से दनादन गोलियां चलाना शुरू हो गई। जिसमें एक डकैत को गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूरे जंगल की घेराबंदी जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सतना पुलिस ने भी सीमा को सीज कर दिया है। लगातार सर्चिंग जारी है। वहीं कर्वी एसपी प्रताप योगेन्द्र सिंह स्वयं मारकुंडी के जंगल में मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं सतना एसपी राजेश हिंगणकर चित्रकूट पहुंच गए हैं। वे हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

(घायल जियालाल अस्पताल में भर्ती। जांघ और बाएं हाथ मे लगी गोली)

ये है पूरा मामला

बताया गया है कि उप्र पुलिस को डकैत बबुली गैंग की लोकेशन मारकुंडी के जंगल में मिली थी। मुखबिर की सूचना के मद्देनजर पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। अल सुबह पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन, जैसे ही सूर्य निकला व उजाला हुआ। डकैतों को पुलिस की घेराबंदी का पता चल गया। उसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति विषम होते देख पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। मारकुंडी का जंगल सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गुंज उठा। दोनों तरफ से डेढ़ दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए गए।

डकैत जियालाल को लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान डकैत जियालाल को गोली लग गई। वो फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस की नजर से नहीं बच सका। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए उसे गिरफ्त में ले लिया। जियालाल गैंग का सक्रिय सदस्य है। वो ढ़ाई लाख के इनामी डकैत लवलेश के मामा बताया जाता है।

पुलिस ने पूरा जंगल घेरा
उप्र पुलिस बबुली गैंग को मौका नहीं देना चाहती है। पूरे जंगल को घेर लिया गया है। लेकिन, अभी बड़ी सफलता नहीं मिली है। पुलिस को उम्मीद है कि गैंग दिनभर जंगल में डटा रहेगा। उसके बाद रात के अंधेरे में भागने का प्रयास करेगा।

पहले भी हुई मुठभेड़
मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में भी पुलिस व बबुली गैंग के बीच तीन माह पूर्व भी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें बुबुली के दाया हाथ कहे जाने वाले लवलेश को गोली लगी थी व अन्य डकैत गिरफ्तार हुए थे। जबकि पुलिस को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। एक दरोगा की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Updated on:
03 Feb 2018 12:37 pm
Published on:
03 Feb 2018 12:20 pm