सतना

5.30 लाख का इनामी बदमाश बबुली हुआ फिट, MP-UP पुलिस को दी खुली चुनौती, यहां देखें वायरल वीडियो

5.30 लाख का इनामी बदमाश बबुली हुआ फिट, MP-UP पुलिस को दी खुली चुनौती, यहां देखें वायरल वीडियो

2 min read
Apr 14, 2018
Dacoit Babuli Kol photo News and video in chitrakoot satna
Dacoit Babuli Kol photo News and video in chitrakoot satna

सतना। एमपी-यूपी की सरहद से जुड़े पाठा के जंगलों में पांच साल से आतंक का पर्याय बना हुआ डकैत बबुली कोल अब पूरी तरह फिट हो चुका है। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें अपनी ताकत को दिखाने की कोशिश साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत बबुली कोल कर रहा था।

सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले यूपी पुलिस से दस्यु बबुली की मुठभेड़ हुई थी। जिसमे एक थानेदार शहीद हुआ था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की भी गोली दस्यू सरगना को लगी थी। धीरे-धीरे तराई में डकैतों का मूवेंट कम हो गया और पुलिस बबुली को घायल और अपाहिज बताने लगी।

वीडियो वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती दी

जिससे गैंग का कुनबा नहीं बढ़ पा रहा था और 5.30 लाख के इनामी डकैत की साख दांव पर थी। इसलिए कुछ दिन पहले दस्यु दल ने वीडियो वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। कयास कगाए जा रहे है कि इस तरह करना बड़ी वारदात के संकेत हो सकते है। दावा है कि वायरल वीडियो में बंदूक लिए हुए नजर आ रहा शख्स डकैत बबुली कोल है। जो क्रमश: हर एंगल के पोज दे रहा है।

वायरल वीडियो की ये है कहानी
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की क्लिप जो पत्रिका के पास मौजूद है। उस वीडियो की शुरुआत 'पूछो जरा पूछो, तुम्हे क्या हुआ है, कैसी बेकरी है ये कैसा नशा है, राजा जी तुमसे दिल, लगाने की सजा है' के गाने से होती है। वीडियो में बबुली फ्रंट में रहता है और दूसरा शख्स मोबाइल को ऑपरेट कर रहा है।

धीरे-धीरे खड़ा होकर बंदूक उठाता है

ये वीडियो चार दिवारी के अंदर शूट किया गया है। जहां दस्यु दल के साथ कुछ महिलाओं की आवाज आती है। गाने की धुन के अनुसार बबुली पहले अपना चेहरा दिखाता है। फिर धीरे-धीरे खड़ा होकर बंदूक उठाता है और मैग्जीन लोड करता है। इसके बाद कारतूस का पट्टा गले में लहराते हुए दल की हौसला अफजाई करता है।

पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा वीडियो!
तराई के सूत्रों की मानें तो खुद बबुली कोल ने ये वीडियो शूट कराकर पुलिस को खुली चुनौती देने के लिए कराया है। सूत्रों के अनुसार ये वीडियो कुछ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया गया है। जिससे पुलिस की संकाओं पर बिराम लग जाए और दस्यु दल फिर एक बार तराई में कोहराम मचा सके।

Published on:
14 Apr 2018 01:07 pm