सतना

Breaking: तराई में दस्यु सुंदरी ने थामी बंदूक, प्यार के जाल में फंसाकर बना ली पूरी गैंग

घर से गायब होने पर परिजन ने लिखाई थी रिपोर्ट: दस्यु साधना के प्यार में इनामी डकैत बना छोटू, पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

2 min read
Aug 28, 2018
dasyu sundari sadhana patel satna latest news in hindi

सतना। इन दिनों तराई में दस्यु सुंदरी साधना पटेल व एक युवक की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। साधना के चक्कर में युवक घर छोड़कर भाग निकला। अब वह तराई का इनामी डकैत है और साधना पटेल गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो नयागांव थाना के पालदेव गांव निवासी छोटू पटेल ६ अगस्त को घर से गायब हो गया था। उसके पिता ने नयागांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इसी दौरान एक युवक के अपहरण को लेकर पुलिस ने दो डकैतों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि छोटू पटेल तराई में उतर चुका है और साधना के गैंग में शामिल हो चुका है। उसे साधना ने फोन कर बुलाया था। गैंग में शामिल करते हुए सभी सदस्यों से परिचय भी कराया। वह लगातार गैंग में बना हुआ है और साधना के आस-पास दिखता है। जानकारी मिलने के बाद सतना पुलिस ने छोटू के ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है और मुखबिरों के माध्यम से तलाश भी जारी है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस को बड़ा झटका: 75 सीटों पर बसपा मजबूत, एकला चलो की राह पर पार्टी

पुलिस को डकैत की तलाश
कुछ दिन पहले एक गुमशुदा युवक की तलाश के रूप में छोटू पटेल को तलाश करने वाली पुलिस अब उसे इनामिया डकैत घोषित कर चुकी है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित हो चुका है। ग्रामीण के अपहरण के मामले में गैंग की मास्टरमाइंड साधना पटेल, दीपक शिवहरे सहित सात डकैतों के खिलाफ नामजद एफआइआर में उसके ऊपर आईपीसी की धारा 364 ए, 342, 324, 149, 120 बी, 25-27 आर्म्स एक्ट एवम् 11-13 एंटी डकैती के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज है।

नवल के साथ भी थी
साधना पटेल को इससे पहले नवल धोबी के साथ जोड़ा गया। करीब एक साल तक वह डकैत नवल के साथ रही थी। नवल के जेल जाने के बाद उसने दीपक शिवहरे के साथ मिलकर नया गैंग बना लिया। 6 अगस्त को छोटू घर से भागकर गैंग में शामिल हुआ।

पुरानी है प्रेम कहानी
छोटू पटेल व साधना की प्रेम कहानी पुरानी है। सूत्रों की मानें तो विगत दो साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उस वक्त दोनों पालदेव में रहते थे। उसी दौरान साधना की मुलाकात इलाके के ही बियावान जंगल में छोटू से हुई थी। इसके बाद दोनों का संपर्क बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें

BJP: शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पर लग सकती है रोक!, याचिकाकर्ता ने कहा- वोट के लिए हो रही यात्रा

Published on:
28 Aug 2018 01:02 pm
Also Read
View All