सतना

MP अजब है ! बिना डिलीवरी के बच्ची का हुआ जन्म, यहां जानें पूरा मामला

Anmol App: मध्य प्रदेश में सतना में रेहनी वाली एक महिला को बताया गया कि उनकी प्रेगनेंसी की डेट से 4 महीने पहले उनकी बच्ची ने जन्म ले लिया है।
2 min read
Feb 05, 2025
delivery shown in Anmol App before EDC creates confusion in satna mp

Anmol App: मध्य प्रदेश के सतना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला को पता चला कि उसकी डिलीवरी डेट से चार महीने पहले ही उसने एक 2 किलो 600 ग्राम की बच्ची को जन्म दे दिया है। यह मामला जनपद पंचायत सोहावल के कुड़िया गांव का है। इस घटना ने प्रेग्नेंट महिला और उनके पति को समाज के सामने हंसी का पात्र बना दिया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गड़बड़ी की बात भी सामने आए रही है। चलिए बताते है आपको इसकी पूरी कहानी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, कुड़िया गांव में रहने वाले उत्तम सिंह की पत्नी प्रिया सिंह गर्भवती हैं। उन्होंने एक निजी नर्सिंग होम की डॉ. रश्मि अग्रवाल से अपना चेकअप कराया था। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी डिलीवरी डेट अप्रैल 2025 की है। इसके बाद उत्तम और उनकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अनमोल ऐप में अपनी पत्नी का नाम रजिस्टर कराने की कोशिश की जहां उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्हें बताया गया कि कागजों में उनकी पत्नी का प्रसव 3 दिसंबर, 2024 को ही हो चुका है। पोर्टल में उल्लेख किया गया कि उनकी पत्नी ने 2 किलो 600 ग्राम की बच्ची को जन्म दिया है। इस जानकारी को सुनने से बाद उत्तम और उनकी पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

विभाग की लापरवाही, परिवार बना हंसी का पात्र

इस लापरवाही के कारण संबल योजना कार्डधारी प्रिया और उसके परिवार को कई सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा है। इनमें स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, अब यह परिवार समाज में हंसी का पात्र बना दिया है। मामले में पीड़ित महिला प्रिया ने बताया कि वह खुद कई बार अधिकारियों के पास जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

स्वास्थ्य विभाग ने मानी गलती

स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एएनएम की लापरवाही स्वीकार करते हुए, डाटा फीडिंग में सुधार के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अनमोल पोर्टल में सही जानकारी अपडेट करने का आश्वासन दिया गया है।

Published on:
05 Feb 2025 01:59 pm