15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी शिक्षक के घर में EOW का छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में EOW की टीम ने सरकारी शिक्षक के घर में छापा मारा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 5 Feb 2025, 1:43 PM IST

mp news

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ईओडब्ल्यू ने एक सरकारी शिक्षक के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मिलने पर की गई थी। जब सुबह शिक्षक और उसका परिवार सो रहा था। इसी दौरान अचानक EOW की टीम ने घर में दबिश दे दी।


जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम ने सुबह 6 बजे दबिश दी थी। शिक्षक के घर में दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि, इसको लेकर ईओडब्ल्यू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है टीम के द्वारा टीचर के बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य वित्तिय लेन-देन के कागजातों की जांच की जा रही है।

EOW में शिवम गुप्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता के करीबी हैं



शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया कांग्रेस के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने से पहले सुरेश सिंह के द्वारा राशन की दुकान संचालित की जाती थी। इसके बाद उनके द्वारा जमीन खरीदी का काम भी शुरु कर दिया। उनके खिलाफ हरिजन एक्ट सहित कई एफआईआर दर्ज हैं।

थाने की जमीन पर किया था कब्जा


सुरेश सिंह के द्वारा भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही केस हार गए।