सतना

डिप्टी डायरेक्टर ने त्वरित उपचार केंद्र के लिए देखी जमीन

एसएनसीयू का लिया जायजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2020, 12:47 PM IST
Deputy director saw land for quick treatment center
Deputy director saw land for quick treatment center


सतना. शिशु स्वास्थ्य और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक मनीष सिंह शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट का जायजा लिया और त्वरित उपचार केंद्र के लिए जमीन का मुआयना किया। हालांकि केंद्र के लिए जमीन अभी चिह्नित नहीं हो पाई है।

उप संचालक मनीष सिंह ने एसएनसीयू में ड्यूटी में मौजूद नर्सिंग स्टाफ से प्रोटोकॉल पूछा। इसके बाद मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट (एमआरडी) गए। वहां दस्तावेज खंगाले। इसके बाद 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले त्वरित उपचार केंद्र के लिए जमीन का मुआयना किया। इस दौरान सीएस डॉ. प्रमोद पाठक, डॉ विजेयता राजपूत, डीपीएम केबी नामदेव, मीना द्विवेदी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

85 लाख रुपए की लागत से बनेगा भवन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डिस्ट्रिक अरली इंटरवेंशन मैनेजर मीना द्विवेदी ने बताया, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल परिसर में शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र बनाया जाना है। भवन नहीं होने के चलते पीडि़त मासूमों को रीवा, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। भवन बन जाने के बाद एेसे पीडि़तों को जिला अस्पताल में ही चिकित्सा मुहैया कराई जा सकेगी।

Published on: