सतना

अपने ही घर में रह रहे थे जिला बदर के तीन आरोपी

कोलगवां थाना पुलिस ने भेजा जेल

less than 1 minute read
Jun 07, 2019
District Badar's three accused were living in their own house

सतना. कोलगवां थाना इलाके के तीन आदतन अपराधी जिला बदर के आदेश होने के बाद भी जिले की सीमा में घूमते रहे। जब पुलिस को भनक लगी तो एक एक कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाही के बाद तीनों आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से तीनों को जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन जायसवाल पुत्र बद्री प्रसाद जायसवाल (25) निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती, मुन्ना उर्पु राजेन्द्र यादव उर्फ सत्येन्द्र पुत्र महेश यादव (30) निवासी कोलगवां मोहल्ला, अमन उर्फ मंटू लोधी पुत्र राजू लोधी (20) निवासी टिकुरिया टोला को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के जिला बदर के आदेश चुनाव के पहले ही जिला दण्डाधिकारी जारी कर चुके थे। इसके बाद भी तीनों आरोपी अपने घर के आस पास ही घूमते रहे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाही करते हुए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों जेल भेज दिए गए।

ये भी पढ़ें

धमकी: आंगनबाड़ी जांचने गए परियोजना अधिकारी को मिली धमकी

ये भी पढ़ें

रेप: झोपड़ी में मासूम से रेप की कोशिश
Published on:
07 Jun 2019 11:30 pm
Also Read
View All