30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमकी: आंगनबाड़ी जांचने गए परियोजना अधिकारी को मिली धमकी

कार चालक को आरोपियों ने पीटा, उचेहरा के भर्री गांव का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
crime

अप्रवासी भारतीय को दबंगों ने जान से मारने की दी धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

सतना. महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी के काम में बाधा पहुंचाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर उनके चालक से मारपीट की गई है। घटना के बाद परियोजना अधिकारी की रिपोर्ट पर उचेहरा थाना पुलिस ने तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्मा कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को वह भर्री गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र जांचने गए थे। जहां से जांच के बाद जब वह लौटने लगे तो अतरवेदिया गांव के पास रामपाल कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा व सुदामा कुशवाहा ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इस दौरान कार चालक के साथ भी मारपीट की गई है। परियोजना अधिकारी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 353, 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।