सतना

RTO News: परिवहन विभाग का सर्वर डाउन दो दिन नहीं बनेगे ड्राइविंग लाइसेंस

नया सॉफ्टवेयर लोड होने के कारण 11 तक बंद रहेगी ऑनलाइन सेवा

less than 1 minute read
Dec 10, 2019
Driving license
Driving license

सतना. यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्यांेकि परिवहन विभाग में नई ई-परिवहन सेवा चालू होने से आरटीओ कार्यालय के साफ्टवेयर में परिवर्तन किया जा रहा है। इस परिवर्तन के कारण सोमवार को परिवहन कार्यालय का सर्वर दिनभर डाउन रहने से आरटीओ की ऑनलाइन सेवाएं ठप रहीं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला ने बताया कि 10 दिसंबर को भी नया सॉफ्टवेयर डालने का कार्य किया जाएगा। इसलिए बुधवार को कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। 11 सिदंबर को दोपहर तक ऑनलाइन सेवाएं चालू होने की उम्मीद है। इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य कराने वाले वाले लोग असुविधा से बचने के लिए दो दिन कार्यालय का रुख न करंे।

नए सॉफ्टवेयर से कई सेवाएं होंगी आसान
प्रदेश में परिवहन विभाग का अपना अलग सॉफ्टवेयर था। अब इसे ई-परिवहन सेवा के तहत केंद्रीय सर्वर से जोड़ा जा रहा है। आरटीओ कार्यालय को केंद्र सरकार की ई-परिवहन सेवा से जोडऩे के लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कई सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी। अब उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी परिवहन कार्यालय में जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।

Published on:
10 Dec 2019 01:16 am